पटना में निशांत के ‘फ्यूचर CM’ पोस्टर से सियासी हलचल:नीतीश जगह पर सीएम बनने की मांग, लिखा-नए चेहरे पर क्यूं विचार..तैयार हैं निशांत कुमार

पटना में निशांत के ‘फ्यूचर CM’ पोस्टर से सियासी हलचल:नीतीश जगह पर सीएम बनने की मांग, लिखा-नए चेहरे पर क्यूं विचार..तैयार हैं निशांत कुमार

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर “नए चेहरे” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजधानी पटना के जदयू कार्यालय के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं। जिसमें नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार को प्रमुखता से दिखाते हुए उन्हें “Future CM of Bihar” के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। इस पोस्ट के जरिए जदयू कार्यकर्ता न सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं बल्कि “विकसित बिहार-2040” का विजन भी सामने रखा गया है। देखिए पटना स्थित जदयू कार्यालय के बहर लगे पोस्टर की तस्वीर…
पोस्टर में क्या है खास? पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है, वहीं दूसरी ओर निशांत कुमार को बड़े चेहरे के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ लिखा गया है— अब नए चेहरे पर, क्यूं करें विचार…” और “जब ‘क्लाइमेट लोड’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं भाई निशांत कुमार…” पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि “नीतीश सेवक” अब “मांग निशांत” की ओर बढ़ रहे हैं। यानी कार्यकर्ताओं के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक संदेश देने की कोशिश की गई है। जदयू के छात्र विंग ने लगाई पोस्टर इस पोस्टर को छात्र जदयू, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लगाया है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह पहल पार्टी के अंदरूनी युवा या छात्र विंग से जुड़ी हो सकती है, जो नए नेतृत्व को आगे लाने की पैरवी कर रही है। इसके साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर भी लगाई गई है। निशांत की लेकर जदयू लगातार एक्टिव नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक एंट्री के साथ ही पार्टी की कमान उन्हें सौंपने और बिहार की सत्ता के शीर्ष पर बिठाने की मांग लगातार तेज हो गई है। तमाम बड़े नेता यह कह रहे हैं कि निशांत की अगुवाई में ही पूरी पार्टी आगे बढ़ेगी। पटना की सड़कों में पोस्टर लगाकर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री निशांत कुमार को बनाया जाए। हालांकि, सत्ता परिवर्तन को लेकर यह साफ हो चुका है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी का कोई चेहरा मुख्यमंत्री बनेगा और निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी जाएगी। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर “नए चेहरे” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजधानी पटना के जदयू कार्यालय के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं। जिसमें नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार को प्रमुखता से दिखाते हुए उन्हें “Future CM of Bihar” के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। इस पोस्ट के जरिए जदयू कार्यकर्ता न सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं बल्कि “विकसित बिहार-2040” का विजन भी सामने रखा गया है। देखिए पटना स्थित जदयू कार्यालय के बहर लगे पोस्टर की तस्वीर…
पोस्टर में क्या है खास? पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है, वहीं दूसरी ओर निशांत कुमार को बड़े चेहरे के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ लिखा गया है— अब नए चेहरे पर, क्यूं करें विचार…” और “जब ‘क्लाइमेट लोड’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं भाई निशांत कुमार…” पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि “नीतीश सेवक” अब “मांग निशांत” की ओर बढ़ रहे हैं। यानी कार्यकर्ताओं के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक संदेश देने की कोशिश की गई है। जदयू के छात्र विंग ने लगाई पोस्टर इस पोस्टर को छात्र जदयू, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लगाया है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह पहल पार्टी के अंदरूनी युवा या छात्र विंग से जुड़ी हो सकती है, जो नए नेतृत्व को आगे लाने की पैरवी कर रही है। इसके साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर भी लगाई गई है। निशांत की लेकर जदयू लगातार एक्टिव नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक एंट्री के साथ ही पार्टी की कमान उन्हें सौंपने और बिहार की सत्ता के शीर्ष पर बिठाने की मांग लगातार तेज हो गई है। तमाम बड़े नेता यह कह रहे हैं कि निशांत की अगुवाई में ही पूरी पार्टी आगे बढ़ेगी। पटना की सड़कों में पोस्टर लगाकर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री निशांत कुमार को बनाया जाए। हालांकि, सत्ता परिवर्तन को लेकर यह साफ हो चुका है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी का कोई चेहरा मुख्यमंत्री बनेगा और निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *