श्रावस्ती में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:एकमात्र केंद्र पर 480 अभ्यर्थी हुए शामिल, मोबाइल प्रतिबंध खुफिया पुलिस सक्रिय

श्रावस्ती में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:एकमात्र केंद्र पर 480 अभ्यर्थी हुए शामिल, मोबाइल प्रतिबंध खुफिया पुलिस सक्रिय

श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले में श्री अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, भिनगा को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थी निर्धारित स्थानों पर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, जबकि उनके परिजन भी बाहर मौजूद थे। पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 480 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। आज परीक्षा का पहला दिन है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ललित कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित मजिस्ट्रेट निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें। वे अपनी उपस्थिति में प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवाएंगे और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराकर कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित जमा कराएंगे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड और ड्यूटी कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा को पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ संपन्न कराया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अव्यवस्था रोकने के लिए खुफिया पुलिस को भी सक्रिय किया गया है और परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की सख्ती और व्यापक इंतजामों के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *