अजमेर में ऑनलाइन फ्रॉड की वारदातें लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर साइबर ठगों ने युवक को इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देते हुए 566000 हड़प लिए। पीड़ित की ओर मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ शमशेर खां ने बताया कि पुलिस लाइन के रहने वाले शुभम उबाणा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि साइबर ठगों ने उसे इन्वेस्टमेंट करवाने के नाम पर झांसे में लिया और इन्वेस्टमेंट करने पर प्रॉफिट होने का लालच दिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह साइबर ठगों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 566000 फाइबर ठगों ने हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


