PM Narendra Modi से मिलीं Akie Abe, भारत-जापान साझेदारी में पूर्व पीएम के योगदान को सराहा

PM Narendra Modi से मिलीं Akie Abe, भारत-जापान साझेदारी में पूर्व पीएम के योगदान को सराहा

(फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि दिवंगत नेता शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अकी आबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘शिंजो आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

शिंजो आबे, मोदी के करीबी मित्र थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को मैं बहुत महत्व देता हूं।

आबे एक प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन भारत-जापान मैत्री में उनके स्थायी योगदान को उचित श्रद्धांजलि है। इक्कीस सितंबर 1954 को जन्मे शिंजो आबे की आठ जुलाई 2022 को हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *