PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा

PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने इस दौरान व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत आपसी हित एवं रणनीतिक सहयोग के प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ के लागू होने के बाद बढ़े व्यापारिक तनाव की पृष्ठभूमि में हुई।

यह कानून रूस और ईरान से तेल एवं गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका में थे और उन्होंने ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग को और मजबूत करने के वास्ते करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।’’
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *