PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्र की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।’’
प्रधानमंत्री ने नवरात्र की शुरुआत पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री को भी नमन किया।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘नवरात्र के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।’’
नवरात्र का पर्व देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है।

देवी के ये स्वरूप शक्ति, ज्ञान, साहस, भक्ति और रक्षा जैसे विभिन्न गुणों के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *