PM Modi की मन की बात से लेकर खेल और कूटनीति तक दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें

PM Modi की मन की बात से लेकर खेल और कूटनीति तक दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि34 मोदी मन की बात
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री की नागरिकों से अपील: ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को मजबूत करें
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश में दिवाली की तैयारियों के जोर पकड़ने के बीच नागरिकों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को मजबूत करने का आग्रह किया।

अर्थ13 उप्र लीड मोदी कपड़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि35 जयशंकर संघर्ष कूटनीति
आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय नीतियों को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में करना अस्वीकार्य : जयशंकर
नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि आतंकवाद का इस्तेमाल ‘‘किसी देश की नीतियों को आगे बढ़ाने के साधन’’ के रूप में करना पूरी तरह अस्वीकार्य है तथा इसे कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता और न ही इसके पक्ष में कोई तर्क दिया जा सकता है।

दि18 वायुसेना प्रमुख लीड एकीकरण
‘थिएटराइजेशन’ सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप हो, लड़ाकू विमानों का स्थायी बंटवारा न हो: वायुसेना प्रमुख
नयी दिल्ली: तीनों सेनाओं के एकीकरण (थिएटराइजेशन) की योजना पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना इसे लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य संसाधनों को स्थायी रूप से भौगोलिक क्षेत्रों में बांटने की कवायद के रूप में नहीं देखती।

प्रादे23 तमिलनाडु इसरो नारायणन
इसरो के पास 2029 तक चार प्रक्षेपण स्थल होंगे : नारायणन
चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि 2029 तक देश में चार प्रक्षेपण स्थल चालू हो जाएंगे, जिससे भारत की अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में काफी विस्तार होगा।

प्रादे30 बंगाल जोगेन निधन
प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का 87 वर्ष की आयु में निधन
कोलकाता: प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

वि7 संरा भारत पाकिस्तान
सेना ही पाकिस्तान की ‘वास्तविक शासक’ है : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खोटी
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नयी दिल्ली की छवि को तोड़-मरोड़कर पेश करने की पाकिस्तान की कोशिशों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद की ‘फॉर्म 47 सरकार’ देश के वास्तविक शासकों यानी पाकिस्तानी सेना के निर्देशों को दरकिनार करने की ‘‘हिम्मत नहीं कर सकती।’’

वि8 पाकिस्तान चीन डार
चीन के राजदूत पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री से मिले, द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

अर्थ15 आईपीओ
अगले सप्ताह आएंगे पांच आईपीओ, करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
नयी दिल्ली: ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स, एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज और एम के संस फाइन ज्वेल्स सहित पांच कंपनियां अगले सप्ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार हैं। इसका मकसद प्राथमिक बाजार से करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाना है।

खेल5 खेल फुटबॉल भारत अंडर15
भारत की फीफा अंडर-15 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत
बाकू: भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अज़रबैजान में चल रहे फीफा अंडर-15 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां ग्रुप के में अपने दूसरे मैच में कैमरून को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *