PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू:पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान का ऐलान किया

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू:पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान का ऐलान किया

बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) संतोष कुमार सिंह ने कैमूर जिले के भभुआ स्थित सर्किट हाउस में एक खास कार्यक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सफल प्रशासनिक सफर और जनसेवा के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा और एक महीने तक चलेगा। अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील एमएलसी संतोष सिंह ने पत्रकारों और स्थानीय लोगों से बात करते हुए बताया कि यह अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक महीने में कई सामाजिक, जनकल्याणकारी और सेवा के काम किए जाएंगे। संतोष सिंह ने अभियान का मुख्य नारा “जिन्होंने जीवन संवारा, उनको आशीर्वाद हमारा” बताया। उन्होंने आम जनता से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ”CM और PM के तौर पर निस्वार्थ सेवा की” उन्होंने मीडिया के जरिए सभी नागरिकों से भावुक अपील की कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों के मुख्य द्वार पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर देश की निस्वार्थ सेवा की है। यह दीपक जलाना देशवासियों की तरफ से उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक सामूहिक आशीर्वाद और सम्मान होगा। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) संतोष कुमार सिंह ने कैमूर जिले के भभुआ स्थित सर्किट हाउस में एक खास कार्यक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सफल प्रशासनिक सफर और जनसेवा के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा और एक महीने तक चलेगा। अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील एमएलसी संतोष सिंह ने पत्रकारों और स्थानीय लोगों से बात करते हुए बताया कि यह अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक महीने में कई सामाजिक, जनकल्याणकारी और सेवा के काम किए जाएंगे। संतोष सिंह ने अभियान का मुख्य नारा “जिन्होंने जीवन संवारा, उनको आशीर्वाद हमारा” बताया। उन्होंने आम जनता से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ”CM और PM के तौर पर निस्वार्थ सेवा की” उन्होंने मीडिया के जरिए सभी नागरिकों से भावुक अपील की कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों के मुख्य द्वार पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर देश की निस्वार्थ सेवा की है। यह दीपक जलाना देशवासियों की तरफ से उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक सामूहिक आशीर्वाद और सम्मान होगा। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *