PM मोदी और CM विजय ने किया चेन्नई मेट्रो के नए सेक्शन का उद्घाटन, 500 भरतनाट्यम कलाकारों ने किया स्वागत

PM मोदी और CM विजय ने किया चेन्नई मेट्रो के नए सेक्शन का उद्घाटन, 500 भरतनाट्यम कलाकारों ने किया स्वागत

CM Vijay: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चेन्नई दौरे के दौरान विकास कार्यों की सौगात देते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का भव्य उद्घाटन किया। लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए खंड के शुरू होने से शहर के लोगों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

चेन्नई पहुंचे PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक सफर करेंगे। इसके बाद वह जलकंडेश्वरर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और IIT मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किए जाने वाले प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा वह जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

पोरूर से पूनमल्ली तक मेट्रो की सवारी

उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक चेन्नई मेट्रो में सफर किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस ऐतिहासिक दौरे पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पोरूर जंक्शन मेट्रो स्टेशन पर 500 से अधिक भरतनाट्यम नर्तक पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

कई विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

मेट्रो सफर के बाद प्रधानमंत्री ऐतिहासिक जलकंडेश्वरर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनके द्वारा आईआईटी (IIT) मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा करने का भी कार्यक्रम तय किया गया है। अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम

इसके अलावा, प्रधानमंत्री चेन्नई में जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां भी वह एक विशेष सभा को संबोधित कर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *