Sudesh Berry On PM Narendra Modi: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है और मोदी जी के काम करने की शैली और उनकी राजनीतिक रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने मोदी की तुलना समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की और कहा कि लोगों को उनका सिर्फ उतना हिस्सा दिखाई देता है, जितना पानी के ऊपर होता है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की असली ताकत और प्रभाव इससे कहीं ज्यादा बड़ा और गहरा है।
सुदेश बेरी ने पीएम मोदी की तुलना टाइटैनिक से की
सुदेश बेरी ने इंटरव्यू में पीएम मोदी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी खूबसूरती क्या है मोदी जी की, मैं बताऊं वो साइलेंस है और जो आपको दिखता है वो एक बड़ी समस्या या स्थिति की छोटी सी झलक है।” उन्होंने आगे टाइटैनिक का उदाहरण देते हुए कहा कि समुद्र में दिखाई देने वाले एक छोटे बर्फ के हिस्से ने उस बड़े जहाज को हिला दिया था
सुदेश बेरी की बात का इशारा इस बात की तरफ था कि किसी बड़े व्यक्तित्व की ताकत हमेशा उसके सार्वजनिक रूप से नजर आने वाले हिस्से तक ही सीमित नहीं होती। वह खुद में बहुत ताकत रखता है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत ही उनका चुप रहता है।
सुदेश बेरी ने की पीएम मोदी की तारीफ
आइसबर्ग का ऊपरी हिस्सा पानी के बाहर दिखाई देता है, जबकि उसका बड़ा हिस्सा पानी के नीचे छिपा रहता है। सुदेश बेरी ने इसी के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जनता को जो दिखता है, वह उनके व्यक्तित्व और प्रभाव का केवल एक हिस्सा है। उनके मुताबिक, असली रणनीति, सोच और क्षमता का बड़ा भाग पर्दे के पीछे काम करता है। टाइटैनिक का उदाहरण भी इसी संदर्भ में दिया गया है।
सुदेश बेरी ने कहा कि एक छोटे से दिखाई देने वाले बर्फ के टुकड़े ने विशाल जहाज को नुकसान पहुंचाया था। इसी तरह, उनका मानना है कि प्रधानमंत्री का शांत और कम बोलने वाला अंदाज भी उनके प्रभाव का संकेत है।
सुदेश बेरी इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपनी प्रशंसा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने मोदी को भगवान विष्णु का अवतार तक बताया था और कहा था कि वह प्रधानमंत्री का सम्मान उसी तरह करते हैं, जैसे लोग भगवान को बिना देखे पूजते हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी।
मोदी की खामोशी को बताया ताकत
इस बार सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री की चुप्पी को उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती बताया। उनके मुताबिक, हर बात का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं होता और कई बार खामोशी भी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी नेता की ताकत केवल उसके भाषणों में नहीं, बल्कि उसके फैसलों और प्रभाव में भी दिखाई देती है।
सुदेश बेरी ने अपने बयान में पीएम मोदी के आलोचकों पर भी निशाना साधा और कहा कि लोग अक्सर किसी व्यक्ति को पूरी तरह समझे बिना उसके बारे में राय बना लेते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को समुद्र में मौजूद आइसबर्ग जैसा बताते हुए कहा कि असली तस्वीर सतह के नीचे छिपी होती है।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग अभिनेता की बात का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे जरूरत से ज्यादा प्रशंसा बता रहे हैं। फिलहाल, सुदेश बेरी का आइसबर्ग और टाइटैनिक वाला रूपक प्रधानमंत्री को लेकर उनकी निजी राय और प्रशंसा का हिस्सा है।



(@MeghUpdates) 
