मधेपुरा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107) पर राजपुर गांव के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूध लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे एक फूस के घर में घुसते हुए पलट गया, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उप चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप में डेयरी का दूध लोड था। मधेपुरा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107) पर राजपुर गांव के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूध लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे एक फूस के घर में घुसते हुए पलट गया, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उप चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप में डेयरी का दूध लोड था।


