बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र के चमनिया बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक गूंगे भिखारी को लोगों ने घंटों बंधक बनाए रखा। बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति बोरे में कचरा बीन रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता। सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया पुलिस ने भिखारी को अपनी हिरासत में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की तथा लोगों को समझाकर वहां से हटाया। पूछताछ और सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चा चोरी का आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया। किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि अफवाहों के आधार पर किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र के चमनिया बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक गूंगे भिखारी को लोगों ने घंटों बंधक बनाए रखा। बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति बोरे में कचरा बीन रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता। सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया पुलिस ने भिखारी को अपनी हिरासत में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की तथा लोगों को समझाकर वहां से हटाया। पूछताछ और सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चा चोरी का आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया। किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि अफवाहों के आधार पर किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


