नीमच में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए हुआ पेंशनर मिलन समारोह:पेंशन मिलने में देरी, मेडिकल बिलों के भुगतान सहित समस्याओं पर हुई चर्चा

नीमच में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए हुआ पेंशनर मिलन समारोह:पेंशन मिलने में देरी, मेडिकल बिलों के भुगतान सहित समस्याओं पर हुई चर्चा

नीमच के शिक्षक सहकार भवन में ‘पेंशनर मिलन समारोह समिति’ की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना और आपसी मेल-मुलाकात को बढ़ावा देना था। पुष्पमालाओं से हुआ अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि हेमलता धाकड़, एल.एन. शर्मा और सी.के. शर्मा सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया। पेंशन मिलने में देरी, मेडिकल बिलों के भुगतान सहित समस्याओं पर हुई चर्चा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल मेल-मिलाप के लिए नहीं, बल्कि पेंशनर्स को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी पुरानी यादें और अनुभव साझा किए। इस दौरान पेंशन मिलने में देरी, मेडिकल बिलों के भुगतान और अन्य तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज समस्याओं को चिह्नित कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निराकरण करवाया जाएगा। कार्यक्रम में नीमच शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए पेंशनर्स में काफी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक सक्रियता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *