पटना के मेहंदीगज इलाके के प्रतापपुर से कैटरिंग में काम करने वाला अमित कुमार (28) नाम का युवक लापता हो गया है। लापता युवक की मां रेखा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेखा देवी के आवेदन के मुताबिक उनका बड़ा बेटा अमित कुमार 10 मार्च की सुबह 4 बजे घर से चाय पीने के लिए बोलकर निकला है। जो अभी तक नहीं लौटा है। लड़के के पास मोबाइल भी है, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अपने दूर दराज के रिश्तेदारों और जानने वालों के यहां भी पता लगाया है। लेकिन वहां भी नहीं है। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… परिजन ने टायर जलाया, आगजनी की घटना के एक दिन बाद आज दोपहर में परिजन ने लोहा पुल के पास सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। परिजन को अनहोनी की आशंका है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई तेज हो इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया और गुमशुदा की तलाश के लिए वरीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। तकरीबन आधे घंटे तक परिजन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने समझा बुझा कर फिलहाल मामला शांत कर दिया है। चाय पीने निकला था युवक मेहंदीगंज थानेदार पूजा कुमारी ने बताया, अमित चाय पीने के लिए घर से निकला था। लेकिन लौटकर नहीं आया। युवक कैटरिंग में काम करता है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीडीआर रिपोर्ट, टेक्निकल इनपुट से पता लगाने की कोशिश जारी है। पटना के मेहंदीगज इलाके के प्रतापपुर से कैटरिंग में काम करने वाला अमित कुमार (28) नाम का युवक लापता हो गया है। लापता युवक की मां रेखा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेखा देवी के आवेदन के मुताबिक उनका बड़ा बेटा अमित कुमार 10 मार्च की सुबह 4 बजे घर से चाय पीने के लिए बोलकर निकला है। जो अभी तक नहीं लौटा है। लड़के के पास मोबाइल भी है, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अपने दूर दराज के रिश्तेदारों और जानने वालों के यहां भी पता लगाया है। लेकिन वहां भी नहीं है। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… परिजन ने टायर जलाया, आगजनी की घटना के एक दिन बाद आज दोपहर में परिजन ने लोहा पुल के पास सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। परिजन को अनहोनी की आशंका है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई तेज हो इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया और गुमशुदा की तलाश के लिए वरीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। तकरीबन आधे घंटे तक परिजन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने समझा बुझा कर फिलहाल मामला शांत कर दिया है। चाय पीने निकला था युवक मेहंदीगंज थानेदार पूजा कुमारी ने बताया, अमित चाय पीने के लिए घर से निकला था। लेकिन लौटकर नहीं आया। युवक कैटरिंग में काम करता है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीडीआर रिपोर्ट, टेक्निकल इनपुट से पता लगाने की कोशिश जारी है।


