श्योपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनेगा:पूर्व विधायक ने सिंधिया से मिलकर जताया आभार, विवाह सम्मेलन का न्योता भी दिया

श्योपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनेगा:पूर्व विधायक ने सिंधिया से मिलकर जताया आभार, विवाह सम्मेलन का न्योता भी दिया

श्योपुर के लोगों की पासपोर्ट सेवा केंद्र की पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। इसे लेकर पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और जिले की ओर से उनका शुक्रिया अदा किया। यह मुलाकात दिल्ली के संचार मंत्रालय में हुई, जहां चौहान के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का आभार जताया। अब पासपोर्ट के लिए नहीं जाना होगा दूसरे शहर पूर्व विधायक ने बताया कि श्योपुर में यह सुविधा शुरू होने से अब लोगों को गुना, ग्वालियर या कोटा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पासपोर्ट बनवाने वालों का समय और पैसा दोनों बचेगा। खासकर पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवाओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। 351 कन्याओं के विवाह सम्मेलन का न्योता मुलाकात के दौरान संत गोपाल दास जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को एक निमंत्रण पत्र भी सौंपा। उन्होंने मंत्री को 28 अप्रैल को कराहल के नोनार सरकार धाम में होने वाले 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। मंत्री सिंधिया ने इस कार्यक्रम में आने का भरोसा दिलाया है। पांटून पुल और पोस्ट ऑफिस को लेकर भी हुई चर्चा प्रतिनिधिमंडल ने श्योपुर के रामेश्वर त्रिवेणी घाट पर पांटून पुल बनाने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि इस पुल के बनने से राजस्थान के मंदिरों के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। साथ ही, जिले के छोटे पोस्ट ऑफिसों को अपग्रेड करने के लिए भी एक पत्र सौंपा गया। इस मौके पर बीजेपी के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *