Passenger Vehicles की थोक बिक्री जुलाई में 34.3% बढ़ी, 4,57,810 इकाई दर्ज

Passenger Vehicles की थोक बिक्री जुलाई में 34.3% बढ़ी, 4,57,810 इकाई दर्ज

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई 2025 में 3,40,772 इकाई रही थी।

इसे भी पढ़ें: SpiceJet केबिन में सांस लेना हुआ दूभर, दिल्ली एयरपोर्ट पर Passengers का फूटा गुस्सा, लगाए ‘बंद करो’ के नारे

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बयान के अनुसार, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 इकाई हो गई जबकि जुलाई 2025 में यह 15,69,120 इकाई थी। सियाम के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 इकाई हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 69,403 इकाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *