आप पद से हटाने की खबरों के बीच, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लंदन वाली लव स्टोरी आई चर्चा में

आप पद से हटाने की खबरों के बीच, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लंदन वाली लव स्टोरी आई चर्चा में

Raghav Chadha And Parineeti Chopra love story trends again: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की प्रेम कहानी एक मॉर्डन परीकथा जैसी है। बता दें, लंदन में एक नॉर्मल-सी मुलाकात से शुरू हुई और उनकी कहानी पंजाब की शांति के बीच प्यार में बदल गई, तो आइए जाने इनका प्यार परवान कैसे चढ़ा।

ऐसे शुरू हुईं राघव और परिणीति की कहानी

बता दें, राघव और परिणीति ने अपनी कहानी ‘आप की अदालत’ में बताया कि उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड इवेंट में हुई। परिणीति उस दिन एंटरटेनमेंट जगत में दमदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड लेने गई थीं, जबकि राघव पॉलिटिक्स और गवर्नेंस के लिए सम्मान लेकर आए थे। उस वक्त परिणीति को राघव के बारे में ज्यादा खबर नहीं थी, लेकिन उनके भाई उनके बड़े फैंन थे। इस पर परिणीति ने कहा कि उनके भाई ने उन्हें राघव से मिलने को कहा, जिसके बाद उन्होंने उनसे खुद मिलने की इच्छा जताई और मिलते ही उन्होंने बातचीत की शुरुआत की और अगले दिन मिलने का निमंत्रण भी राघव ने दिया और फिर यही से शुरू हुईं इन दोनो की कहानी।

इतना ही नहीं, उनकी पहली मुलाकात सामान्य डेट नहीं थी, बल्कि ये एक फ्रेंड ग्रुप के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों में तुरंत दोस्ती हुई और बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया। साथ ही, परिणीति ने उस खास पल को याद करते हुए बताया कि जब राघव ने खुद का खाना लेकर मेरे लिए plate भरी, तब उन्हें महसूस हुआ कि ये वही इंसान है जिससे वो अपना जीवन बिताना चाहती हैं।

परिणीति ने राघव के बारे में गूगल पर जानकारी जुटाई

उस मुलाकात के बाद परिणीति ने राघव के बारे में गूगल पर जानकारी जुटाई और उनको जानकर इस रिश्ते के प्रति अपनी सोच और पक्की कर ली। तो वहीं दूसरी ओर, राघव भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी के साथ इस रिश्ते को आगे बढ़ा रहे थे। बड़े प्यार और समझदारी के साथ वे पंजाब के गुरुद्वारों में मिलने जाते, जहां अपनी सिक्योरिटी से बचकर शांति से एक-दूसरे से बातें करते है।

बता दें, 24 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की और 25 अगस्त 2025 को इस कपल ने अपने पहले बच्चे की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जहां उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए एक केक का फोटो पोस्ट किया, जिस पर लिखा था “1 + 1 = 3।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *