Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय

Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय

पारस हेल्थ ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली पारस हेल्थकेयर लिमिटेड 21 अक्टूबर को अपना 1,450 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी। इसके लिए मूल्य दायरा 660-693 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बृहस्पतिवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, तीन दिन का यह सार्वजनिक निर्गम 23 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 19 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

प्रस्तावित आईपीओ 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 950 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पहले प्रस्तावित 1,800 करोड़ रुपये के मुकाबले निर्गम का आकार घटा दिया है। पारस हेल्थकेयर नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के तहत आठ अस्पतालों का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है। कंपनी का शेयर 28 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *