Palm Oil कीमतें विदेशी बाजारों की तेजी से बढ़ीं, सोयाबीन तिलहन में गिरावट

Palm Oil कीमतें विदेशी बाजारों की तेजी से बढ़ीं, सोयाबीन तिलहन में गिरावट

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन, सोयाबीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम मजबूत रहे। तेल संयंत्रों द्वारा दाम में घट-बढ़ करने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में 1.75 प्रतिशत का सुधार है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज 1.5 प्रतिशत से अधिक मजबूत है। बाजार सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी, बिनौला और मूंगफली से पामोलीन तेल सस्ता है। इस वजह से इसकी औद्योगिक मांग का दबाव पामोलीन पर बढ़ा है।

मांग बढ़ने और मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने के कारण पाम-पामोलीन में सुधार है। पामोलीन तेल का दाम अब सोयाबीन से भी ऊंचा हो गया है। लेकिन देशी तेल से आयातित तेल सस्ते हैं।

उन्होंने कहा कि इन सबके बीच देश में आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर आयातित तेलों को बेचा जा रहा है। सीपीओ से पामोलीन बनाने के बाद लागत 148 रुपये किलो बैठती है लेकिन इसे 145.50 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा है। तेल संयंत्रों द्वारा दाम घटाये-बढ़ाये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन में गिरावट रही।

सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,730-2,830 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,730-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,575 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,775 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,925-6,975 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,775-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *