पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि तालिबान से दोस्ती करना पाकिस्तान की ‘बहुत बड़ी गलती’ थी। पाकिस्तान अब उसका नतीजा भुगत रहा है। न्यूयॉर्क में एक अफगान महिला पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह कहा। पत्रकार ने जब तालिबान और अफगान महिलाओं की नीतियों पर सवाल किया, तो आसिफ ने उसके कपड़ों की ओर इशारा किया और फिर गला कटने का इशारा करते हुए कहा- ‘वहां ऐसे मत जाना।’ खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
PAK रक्षामंत्री बोले- तालिबान से दोस्ती करके गलती हुई:हम उसका नतीजा भुगत रहे; महिला पत्रकार से कहा- वहां ऐसे मत जाना, गला काट देंगे

