SP ने क्राइम कंट्रोल, मेला सुरक्षा पर दिए निर्देश:पेंडिंग केस के तुरंत निपटारे पर भी स्पेशल फोकस
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिले में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई और उनके त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात, मुख्यालय, साइबर, रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस…

