संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र:सुल्तानपुर में ‘जेल भरो’ आंदोलन के तहत उठाई गईं मांगें, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को सुल्तानपुर में ‘जेल भरो’ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से दोपहर 1 बजे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिला।…

