राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज, ‘भूमि समाधि’ पर बैठे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, छात्र नेता हिरासत में

राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज, ‘भूमि समाधि’ पर बैठे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, छात्र नेता हिरासत में

जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को छात्रों ने भूमि समाधि पर बैठकर प्रदर्शन किया। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। साथ ही कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता लक्ष्यराज को भी हिरासत में ले लिया।

खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *