Ottneil baartman injured: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, ओटनील बार्टमैन हुए चोटिल

Ottneil baartman injured: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, ओटनील बार्टमैन हुए चोटिल

Otniel Baartman: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। ओटनील बार्टमैन चोटिल हैं, जबकि कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी भी परेशानी में हैं। 

Otniel Baartman Latest News: ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है। इस दौरे से पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उसके 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोटिल हो गए हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलते हुए चोट लगी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए चुना गया है, लेकिन यदि मुकाबले से पहले पहले वे फिट नहीं हुए मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

कगिसो रबाडा़ भी है चोटिल

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल इस वजह से बढ़ी हुई हैं, क्योंकि जहां कगिसो रबाड़ा चोट की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हैं, वहीं लुंगी एनगिडी के भी चोटिल होने की खबर है। कगिसो रबाडा कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे। इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली टेस्ट तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता के संबंध में फैसला होगा।

ओटनील बार्टमैन का अंतरराष्ट्रीय करियर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। बार्टमैन ने वनडे में 8 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 विकेट चटकाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *