कास्टिंग काउच पर रंजिनी हरिदास ने म्यूजिक पर्सनैलिटी पर बताई आपबीती, बोली- मिला था अजीब ऑफर

कास्टिंग काउच पर रंजिनी हरिदास ने म्यूजिक पर्सनैलिटी पर बताई आपबीती, बोली- मिला था अजीब ऑफर

Ranjini Haridas Harassment: मलयालम टीवी की सबसे फेमस चेहरा रंजिनी हरिदास ने हाल ही में अपने एक व्लॉग में वो बातें शेयर कीं जो उन्होंने तीन दशकों तक अपने भीतर दबाए रखीं थी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छुपे उस अंधेरे पहलू को उन्होंने खुलकर बयां किया, जिसका सामना न जाने कितनी महिलाएं हर रोज करती हैं लेकिन कुछ बोल नहीं पातीं।

रंजिनी हरिदास ने पूछा ये सब क्या है

रंजिनी हरिदास ने बताया कि उनके करियर के दौरान कई ऐसे मौके आए जब इंडस्ट्री के बड़े नामों ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। एक फेमस एक्टर नाम नहीं बता सकती, जिसे वो अपना करीबी दोस्त मानती थीं, उसने एक दिन उन्हें बिना शर्ट के अपनी फोटो भेजी और बदले में उनसे भी वैसी ही तस्वीर मांगी। रंजिनी ने बिना किसी झिझक के उसे सीधे टोका और पूछा कि ये सब क्या है। इसी तरह, म्यूजिक इंडस्ट्री के एक नामी शख्स ने उनसे बेड शेयर करने की बात कही। उस इंसान का कहना था कि वो हर दरवाजी खटखटाता है और जो राजी हो, उसके लिए दरवाजा खुल जाता है, जो नहीं होता उसे जाने देता है। इस पर रंजिनी ने जवाब दिया, “बहुत अच्छा, लेकिन जो ‘ना’ कहें उन्हें तकलीफ मत दो।”

इतना ही नहीं, रंजिनी हरिदास ने एक और घटना का जिक्र किया जो विदेश में आयोजित होने वाले इनॉगरेशन इवेंट्स से जुड़ी थी। एक शो कोऑर्डिनेटर ने उन्हें नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों के लिए बुलाता था और मोटी रकम भी देता था, लेकिन हर बार ये जताने की कोशिश करता था कि पैसे के साथ-साथ कुछ और भी अपेक्षाएं हैं। रंजिनी ने हर बार उसे साफ शब्दों में समझाया कि उनका काम सिर्फ प्रोफेशनल है और इससे इतर कोई भी प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद है कि कुछ आयोजक आज भी कलाकारों से ऐसी मांगें रखते हैं, जबकि उन्हें बुलाया ही उनकी प्रतिभा और लोकप्रियता की वजह से जाता है।

कभी गलत बात के आगे सिर नहीं झुकाया

रंजिनी हरिदास के अनुसार, वो आज भी इस इंडस्ट्री में सम्मान के साथ इसलिए टिकी हैं क्योंकि उन्होंने कभी गलत बात के आगे सिर नहीं झुकाया। उनका मानना है कि जब कोई महिला दृढ़ता से ‘ना’ कहती है तो उसे तोड़ना आसान नहीं होता। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि ये केवल कुछ एक्जैम्पल हैं, उनके 30 साल से ज्यादा लंबे सफर में ऐसे कई और मौके भी आए। बता दें, उन्होंने उन तमाम महिलाओं के लिए चिंता जताई जो रोज इन हालात से गुजरती हैं पर डर, शर्म और नौकरी जाने के वजह से आवाज नहीं उठा पातीं।

रंजिनी हरिदास ने साल 2000 में मिस केरल का खिताब जीतकर शोबिज में कदम रखा था। इसके बाद रियलिटी शो ‘स्टार सिंगर’ की होस्टिंग ने उन्हें केरल के हर घर में पहचाना चेहरा बना दिया। उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और मलयालम-इंग्लिश के सहज मेल ने केरल की टेलीविजन एंकरिंग को बिल्कुल नया रूप दिया।

बता दें, रंजिनी हरिदास ने ‘बिग बॉस मलयालम’, ‘सा रे गा मा पा केरलम’ जैसे बड़े शो और तमाम अवॉर्ड सेरेमनी होस्ट कीं। ‘चाइना टाउन’, ‘पूक्कालम’ और ‘एंट्री’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया। आज वो सिर्फ एक प्रेजेंटर नहीं, बल्कि हजारों महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *