सागर में बुजुर्ग का ऑटो में छूटा बैग,रतौना में मिला:इलाहाबाद से बस में सफर कर सागर आए, जमीन और बैंक के ओरिजनल दस्तावेज भी थे

सागर में बुजुर्ग का ऑटो में छूटा बैग,रतौना में मिला:इलाहाबाद से बस में सफर कर सागर आए, जमीन और बैंक के ओरिजनल दस्तावेज भी थे

सागर के तीनबत्ती तिराहे पर ऑटो रिक्शा में बुजुर्ग का बैग छूट गया। बैग में उनकी जमीन और बैंक के ओरिजनल दस्तावेज रखे थे। ऑटो से उतरकर उन्होंने देखा तो बैग गायब था। बैग की तलाश की। लेकिन मिला नहीं। जिसके बाद वे कंट्रोल रूम पहुंचे और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर ऑटो को चिंहित किया और बैग खोज निकाला। बैग तलाशकर बुजुर्ग को लौटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 75 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार को कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वे सुबह करीब 6 बजे इलाहाबाद से बस में सवार होकर सागर पहुंचे थे। बस स्टैंड से घर जाने के लिए ऑटो में बैठकर आ रहे थे। इसी दौरान तीनबत्ती तिराहे के पास ऑटो बदलते समय उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। जिसमें उनके खेती संबंधी और बैंक के मूल (ओरिजनल) दस्तावेज रखे हुए हैं। दस्तावेज बहुत जरूरी है। यह कहकर बुजुर्ग फफक उड़े। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधवाया और बैग तलाशने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कंट्रोल रूम की टीम बैग की तलाश में लगाई गई। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी की मदद से ऑटो को चिंहित किया गया। रतौना में ऑटो चालक से बरामद किया बैग ऑटो की पहचान होने पर चालक की नंबर तलाशा और संपर्क किया। चालक ने बताया कि वह रतौना में है। बैग उसके पास है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम रतौना पहुंची और बैग बरामद किया। बैग कंट्रोल रूम लेकर पहुंचे। जहां खोलकर देखा तो सभी दस्तावेज सुरक्षित थे। पुलिस ने बैग खोजकर बुधवार को बुजुर्ग को लौटा गया है। कंट्रोल रूम में पदस्थ एसआई आरकेएस चौहान ने बताया कि बुजुर्ग ने बैग ऑटो में छूटने की शिकायत की थी। उसने मूल दस्तावेज होने से वह बहुत भावुक थे। शिकायत पर बैग तलाशा गया और सुरक्षित खोजकर बुजुर्ग को लौटा दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *