सूरजपुर के फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, VIDEO:गरियाबंद के बाद वायरल हुआ सूरजपुर का वीडियो,जनप्रतिनिधि व सरकारी कर्मचारी ने डांसरों पर लुटाए रुपये

सूरजपुर के फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, VIDEO:गरियाबंद के बाद वायरल हुआ सूरजपुर का वीडियो,जनप्रतिनिधि व सरकारी कर्मचारी ने डांसरों पर लुटाए रुपये

गरियाबंद में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर में फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो चार से पांच माह पुराना बताया गया है। वीडियो सूरजपुर के कुमेली रेस्ट हाउस का है। वीडियो में कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते भी नजर आ रहे हैं। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कुछ शासकीय कर्मी भी शामिल हैं। वनविभाग के अधिकारियों ने रेस्ट हाउस में अश्लील डांस को लेकर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर में एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली में फारेस्ट रेस्ट हाउस का है। फारेस्ट रेस्ट हाउस के हाल में डांसरों ने जमकर अश्लील डांस किया। डांसरों पर कुछ लोगों ने पैसे भी लुटाए। वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। सरकारी भवन में आयोजन को लेकर उठे सवाल
कुमेली में वनविभाग द्वारा रेस्ट हाउस बनाया गया है, जहां एक बड़े हाल एवं साथ में चार कमरे भी बनें है। हालांकि यह रेस्ट हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर बनाया गया है, लेकिन रेस्ट हाउस में शराबखोरी एवं जुआ भी खिलाए जाने के आरोप लगते रहे हैं। बताया गया है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी ने आयोजित किया था। रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के जिम्मे रेस्ट हाउस की देखरेख थी। आरसी प्रजापति का प्रमोशन हो गया है और उनके स्थान पर सूरजपुर के रेंजर को रामानुजनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वायरल वीडियो को लेकर वनविभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *