OBC महासभा का धरना, तहसीलदार के निलंबन की मांग:भ्रष्टाचार, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने, कार्यशैली पर लगाए आरोप

OBC महासभा का धरना, तहसीलदार के निलंबन की मांग:भ्रष्टाचार, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने,  कार्यशैली पर लगाए आरोप

कटनी में ओबीसी महासभा ने शहर तहसीलदार अजीत तिवारी और नजूल तहसीलदार आकाश नीरज की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर दोनों अधिकारियों के निलंबन की मांग की गई। महासभा ने इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने और गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। बी.के. पटेल ने बताया कि अजीत तिवारी पर इमलिया में अवैध कॉलोनी का पुनर्निर्माण कराने और गैतरा में खसरा नंबर 378 के हिस्से को नियम के खिलाफ आबादी घोषित कर पट्टे बांटने का आरोप है। किसान गोविंद पटेल की जमीन के नक्शे में सुधार का आवेदन खारिज हुआ। विश्राम बाबा वार्ड में रामकुमार चक्रवर्ती के ईंट भट्ठों को तोड़कर करीब 40,000 रुपये की ईंटें जब्त की गईं। नजूल तहसीलदार पर आपत्तिजनक भाषा और शहर तहसीलदार पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप है। ओबीसी महासभा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 2 दिनों के भीतर दोषी तहसीलदारों को निलंबित कर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं की गई और पीड़ित गरीब कुम्हार के नुकसान की भरपाई नहीं हुई, तो संपूर्ण ओबीसी समाज एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *