NZ vs IND 4th T20i Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड चौथे टी20 में भी बल्‍लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे कमाल, पढ़ें ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 4th T20i Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड चौथे टी20 में भी बल्‍लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे कमाल, पढ़ें ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs India 4th T20i Pitch Report: भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्‍जा कर लिया है। अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। जहां मेजबान टीम घर में सम्‍मान बचाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पास अब खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में एक बार फिर पूरी निडरता के साथ मैदान पर धूम मचाने को तैयार होगी। इस मैच से पहले आपको ईडन पार्क की पिच के स्‍वभाव के बारे में बताते हैं किया यहां बल्‍लेबाज या गेंदबाज किसके लिए मदद रहेगी।

ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क की यूनिक ड्रॉप इन पिच के लिए जाना जाता है। यहां की बाउंड़ी छोटी है। स्‍क्‍वायर बाउंड्री लगभग 65 मीटर और स्‍ट्रेट बाउंड्री 55 मीटर की है, जिससे चलते बल्‍लेबाज आसानी से छक्के लगा सकते हैं। यहां पेसर्स को सब-ट्रॉपिकल कंडीशन या बादल छाए होने पर नई बॉल से शुरुआती स्विंग और सीम मूवमेंट मिलता है। हालांकि इसके बावजूद यहां बल्‍लेबाजों का बोलबाला रहा है। यहां ट्रू बाउंस एग्रेसिव स्ट्रोक प्ले को फेवर करता है, हालांकि स्लोअर बॉल ग्रिप कर सकती हैं। इस तरह ईडन पार्क में भी क्रिकेट फैंस को एक हाईस्‍कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ऑकलैंड के मौसम का हाल

वेलिंगटन की तरह ही ऑकलैंड में भी तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। यहां शुक्रवार को करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बारिश की भी 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसका मतलब है कि बारिश के चलते मैच में थोड़ी रुकावट हो सकती है, लेकिन दर्शकों को पूरे मैच का लुत्‍फ उठाने का मौका मिलेगा।

न्‍यूजीलैंड की टीम

टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉनवे।

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *