NZ vs IND 1st T20I: न्यूजीलैंड की तूफानी शुरुआत के बावजूद भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, कीवियों को 225 रन पर रोका

NZ vs IND 1st T20I: न्यूजीलैंड की तूफानी शुरुआत के बावजूद भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, कीवियों को 225 रन पर रोका

New Zealand vs India 1st T20I Highlights: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेलने गई भारतीय टीम ने टी20 सीरीज से आगाज कर दिया है। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाते हुए भारत के सामने 226 रन का लक्ष्‍य रखा है। न्‍यूजीलैंड की ओर से ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 40 गेंदों पर 82* रन की तूफानी पारी खेली, तो फिन एलेन ने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली।

अर्धशतक से चूके फिन एलेन

टॉस हार‍कर पहली बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम को फिन एलेन और टिम सेफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सेफर्ट ने 24 रन बनाए। इसके बाद कीवी टीम का दूसरा विकेट 7.4 ओवर में फिन एलेन के रूप में 80 के स्‍कोर पर गिरा। उन्‍होंने 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्‍कों की मदद से 45 रन की पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद न्‍यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका 12.1 ओवर में 122 के स्‍कोर पर लगा। जब डेरिल मिचेल 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्‍के की सहायता से 28 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हुए।

भारत ने न्‍यूजीलैंड को 225 के स्‍कोर पर रोका

न्‍यूजीलैंड को चौथा और आखिरी झटका 17.3 ओवर में 195 के स्‍कोर पर बेवन जैकब्‍स के रूप में लगा बेवन 16 गेंदों पर तीन छक्‍कों की मदद से 31 रन बनाकर रन आउट हुए। अंत में ग्‍लेन फिलिप्‍स 40 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 82 रन और माइकल ब्रेसवेल छह गेंदों पर नाबाद सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।

न्‍यूजीलैंड ने जितनी जबरदस्‍त शुरुआत की थी, उसके हिसाब से अंत नहीं हुआ। मेजबान टीम एक समय 250 के आसपास स्‍कोर बनाती नजर आ रही थी, लेकिन अंत में 225 रन बनाकर भारत के सामने 226 रन का लक्ष्‍य ही रख सकी। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत इस लक्ष्‍य को हासिल कर पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *