NZ vs IND 1st T20I: ग्लेन फिलिप्स ने मार-मार कर भारतीय गेंदबाजों का किया बुरा हाल, न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

NZ vs IND 1st T20I: ग्लेन फिलिप्स ने मार-मार कर भारतीय गेंदबाजों का किया बुरा हाल, न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20I मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने हेगले ओवल में 20 ओवर में 224 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया। 

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। यह इस मैदान पर कीवी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

न्यूजीलैंड ने तिरुवनंतपुरम के सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की

न्यूजीलैंड ने इस साल तिरुवनंतपुरम में भी 225 रन बनाया था। अब क्राइस्टचर्च में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी कर ली।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के 200 से ज्यादा के टी20I स्कोर

स्कोर मैदान वर्ष परिणाम
225/4 क्राइस्टचर्च 2026 – खेल जारी
225 तिरुवनंतपुरम 2026 हार (दूसरी पारी)
219/6 वेलिंगटन 2019 न्यूजीलैंड जीता
215/7 विशाखापत्तनम 2026 न्यूजीलैंड जीता
212/4 हैमिल्टन 2019 न्यूजीलैंड जीता
208/6 रायपुर 2026 न्यूजीलैंड की हार
203/5 ऑकलैंड 2020 न्यूजीलैंड की हार

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *