जनगणना कार्य में लापरवाही पर 7 खंड अधिकारियों को नोटिस:फर्रुखाबाद में राजकीय कार्य में रुचि न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 7 खंड अधिकारियों को नोटिस:फर्रुखाबाद में राजकीय कार्य में रुचि न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी किया गया है। जिला जनगणना अधिकारी-एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जिले में जनगणना का मात्र 60.5 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। राजकीय कार्य में रुचि न लेने पर इन अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना का काम 22 मई से शुरू हुआ था। प्रगणक और सुपरवाइजर डेटा एकत्र कर हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस (एचएलओ) ऐप पर अपलोड कर रहे हैं। मंगलवार को हुई प्रगति समीक्षा में सामने आया कि 3,666 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के मुकाबले केवल 2,218 एचएलबी का काम ही पूरा हो सका है। अभी भी 1,446 एचएलबी का काम बाकी है। जनगणना कार्य में लगे अधिकांश कर्मचारी अध्यापक हैं। गहन समीक्षा के लिए कई पत्र भेजे जाने के बावजूद, सात बीईओ पर शिथिल पर्यवेक्षण का आरोप है। इनमें बीईओ मुख्यालय अतिरिक्त प्रभार राजेपुर राजीव श्रीवास्तव, बीईओ बढ़पुर अतिरिक्त प्रभार कमालगंज सुरेश चंद्र, बीईओ मोहम्मदाबाद भारती शाक्य, बीईओ नवाबगंज अमर सिंह राणा, बीईओ शमसाबाद वीरेंद्र सिंह बीईओ कायमगंज व नगर क्षेत्र ओमप्रकाश पाल और बीईओ नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद इंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। जिलाधिकारी ने भी इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। अब इन सातों बीईओ को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *