गोमतीनगर से कामाख्या के लिए नई ट्रेन को मिली मंजूरी:रेलवे बोर्ड की हरी झंडी, 18 जनवरी को हो सकता है शुभारंभ

गोमतीनगर से कामाख्या के लिए नई ट्रेन को मिली मंजूरी:रेलवे बोर्ड की हरी झंडी, 18 जनवरी को हो सकता है शुभारंभ

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से असम के कामाख्या के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नई ट्रेन जल्द पटरी पर उतरने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और 18 जनवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है। ट्रेन की समय-सारिणी और आधिकारिक सूचना शीघ्र जारी की जाएगी। डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से चलकर कामाख्या होते हुए गोरखपुर, अयोध्या धाम और अंत में गोमतीनगर पहुंचेगी। साप्ताहिक सेवा के रूप में प्रस्तावित इस ट्रेन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे रैक की व्यवस्था में जुट गया है। समय और कोच संरचना प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर, सुबह 10:10 बजे अयोध्या और दोपहर 1:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। गोमतीनगर से वापसी का समय अलग से घोषित किया जाएगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी की बोगियां शामिल रहेंगी। श्रद्धालुओं को बड़ी राहत इस ट्रेन के शुरू होने से अयोध्या धाम और मां कामाख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, गोमतीनगर स्टेशन के अपग्रेडेशन के साथ यहां से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। 26 जनवरी से गोमतीनगर होगा पुष्पक एक्सप्रेस का नया ठिकाना लखनऊ जंक्शन से मुंबई के बीच चलने वाली वीआईपी पुष्पक एक्सप्रेस को 26 जनवरी से गोमतीनगर स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन गोमतीनगर से बादशाहनगर, सिटी और ऐशबाग के रास्ते संचालित होगी। रेलवे ने शिफ्टिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक और बेहतर बोर्डिंग सुविधा मिल सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *