आजमगढ़ जिले में विगत तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार आधी रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बड़ा देव मंदिर और पुरानी कोतवाली के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में निराश्रित और जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल भी वितरित किया। इसके साथ ही जो भी अलावा ताप रहे गरीब और असहाय व्यक्ति थे। उन व्यक्तियों को रैन बसेरे में भी गाड़ियों में बैठ कर भिजवाया गया। बताते चले कि आजमगढ़ जिले में बुधवार की रात्रि से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिले में सर्दी और गलन बढ़ रही है। जिसके कारण आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की देर रात्रि तक जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक भीषण सर्दी और गलन जारी रही। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग अलाव तापते नजर आए। गुरुवार को पूरे प्रदेश में जो सबसे ठंडा दो जिले हैं। उसमें आजमगढ़ और अयोध्या प्रमुख है। हालांकि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। जिससे कि स्कूल जाने वाले बच्चों को इस भीषण सर्दी में समस्या का सामना न करना पड़े। सर्दी के साथ चल रही बर्फीली हवाओं से और अधिक सर्दी बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने दिए निर्देश जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रैन बसेरे की भी व्यवस्था को सही रखने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारो को अपने-अपने इलाकों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं जिससे कि आम जनमानस को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।


