New Maruti Baleno: नए लुक और Level 2 ADAS के साथ आई नई Baleno, कीमत 6.09 लाख रूपये से शुरू

New Maruti Baleno: नए लुक और Level 2 ADAS के साथ आई नई Baleno, कीमत 6.09 लाख रूपये से शुरू

Maruti Baleno 2026: मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया मॉडल पेश कर दिया है। नई Baleno को कंपनी ने ‘Dare to go Glam’ थीम के साथ पेश किया है। इसमें नया NEXWave ग्रिल डिजाइन, Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और नया Z12E पावरट्रेन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 6,09,900 रूपये से शुरू होती है, जबकि इसकी बुकिंग 11,000 रूपये से शुरू हो गई है।

नई Baleno में मिला नया डिजाइन

नई Baleno के फ्रंट में कंपनी ने नया NEXWave ग्रिल दिया है। चौड़ी ग्रिल में 3D पैटर्न और हॉरिजॉन्टल क्रोम स्लैट्स मिलते हैं, जो कार के फ्रंट को अलग लुक देते हैं। इसके साथ नया स्कल्प्टेड फ्रंट बंपर, लोअर ग्रिल डिजाइन और क्रोम एक्सेंट फेंडर गार्निश भी दिया गया है। कार में NEXTre LED DRLs और शार्क फिन एंटीना भी मिलता है। नई Baleno को 7 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें नया Enigmatic Teal कलर भी शामिल है।

पहली बार मिला Level 2 ADAS

नई Baleno की सबसे बड़ी खासियत इसका Level 2 ADAS है। कंपनी के मुताबिक यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में पहली बार इस स्तर की सुविधा लेकर आई है। सिस्टम रडार और कैमरा के कॉम्बिनेशन के साथ काम करता है। ADAS में एडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट, व्हीकल स्वे वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

baleno
Baleno

सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS के साथ EBD, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। नई Baleno में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी जोड़ा गया है।

वेंटिलेटेड सीट और नया साउंड सिस्टम

नई Baleno के केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर के साथ पियानो ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्लश लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके अलावा कार में Clarion का प्रीमियम साउंड सिस्टम, एक्टिव कूलिंग के साथ Qi-सर्टिफाइड वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 360-डिग्री व्यू कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 22.86 सेंटीमीटर (9 इंच) SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है। साथ ही Suzuki Connect टेलीमैटिक्स सिस्टम में 40 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।

baleno 2026
Baleno

नया Z12E इंजन और बेहतर माइलेज

नई Baleno में Z12E पावरट्रेन दिया गया है। पेट्रोल मॉडल में यह इंजन 61 kW की अधिकतम पावर और 112.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Idle Start-Stop टेक्नोलॉजी और Dual VVT भी मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अनुसार MT वेरिएंट 23.80 km/l और AGS वेरिएंट 24.77 km/l तक का माइलेज देता है। नई Baleno S-CNG में भी Z12E इंजन और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 33.61 km/kg है।

नई Baleno की कीमत और बुकिंग

कंपनी ने नई Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,09,900 रूपये रखी है। इसकी बुकिंग 11,000 रूपये में शुरू हो चुकी है। ग्राहक कार को अलग लुक देने के लिए कंपनी के Exclusive Accessory Packages भी चुन सकते हैं। इनमें Elegrande Collection और Novo-Spirit Collection शामिल हैं।

New Maruti Baleno: प्रमुख स्पेसिफिकेशन

फीचर जानकारी
लंबाई 3990 mm
चौड़ाई 1745 mm
ऊंचाई 1530 mm
व्हीलबेस 2520 mm
इंजन 1197cc Z12E
पेट्रोल पावर 61 kW (82.93 PS)
पेट्रोल टॉर्क 112.4 Nm
पेट्रोल माइलेज (MT) 23.80 km/l
पेट्रोल माइलेज (AGS) 24.77 km/l
CNG माइलेज 33.61 km/kg
पेट्रोल टैंक 37 लीटर
ट्रांसमिशन 5-स्पीड MT/AGS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *