Central Railway Daily Train Konkan: मुंबई और कोकण के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच चलने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस की नियमित दैनिक सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 15087 और 15088 अब रोजाना संचालित होंगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मानसून अवधि के दौरान इस ट्रेन का समय अलग रहेगा।
CSMT से सावंतवाड़ी जाने वाली ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रोजाना रात 11:55 बजे रवाना होगी।
20 अक्टूबर 2026 तक लागू मानसून टाइमटेबल के अनुसार यह ट्रेन सावंतवाड़ी रोड दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी।
वहीं, 21 अक्टूबर 2026 से मानसून के बाद के टाइमटेबल के अनुसार सावंतवाड़ी रोड पहुंचने का समय दोपहर 2:15 बजे होगा।
सावंतवाड़ी से मुंबई लौटने का समय
वापसी में ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड से रोजाना शाम 5:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
21 अक्टूबर 2026 से सावंतवाड़ी रोड से ट्रेन के प्रस्थान का समय बदलकर शाम 5:20 बजे कर दिया जाएगा। CSMT पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे ही रहेगा।
जानें मानसून टाइम टेबल और डिब्बों की स्थिति
मानसून टाइमटेबल के अनुसार, ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
वहीं, 21 अक्टूबर 2026 से मानसून के बाद के टाइमटेबल के अनुसार यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे CSMT पहुंचेगी। 21 अक्टूबर 2026 से इसका प्रस्थान समय बदलकर शाम 5:20 बजे हो जाएगा, जबकि CSMT पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे ही रहेगा।
इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसके अलावा पैंट्री कार, पार्सल वैन, ब्रेक वैन और जनरेटर वैन की सुविधा भी दी गई है।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे की जानकारी के मुताबिक ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपळूण, सावर्डे, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाळ में होगा।
इससे मुंबई, ठाणे और रायगढ़ क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जाने वाले यात्रियों को भी सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
टिकट बुकिंग कैसे करें?
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 15087 की शुरुआती सेवा 8 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। इस ट्रेन के लिए आरक्षण 8 अगस्त 2026 से शुरू किया गया था। यात्री आरक्षण केंद्रों के अलावा रेलवे के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

