एक्ट्रेस से बार-बार ‘बीफ खाओ’, बोल रहे एक्टर शियास करीम के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस से बार-बार ‘बीफ खाओ’, बोल रहे एक्टर शियास करीम के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स का फूटा गुस्सा

Shiyas Kareem Anumol Anukutty: एक्टर और मॉडल शियास करीम ‘बिग बॉस मलयालम सीजन 1’ के कारण घर-घर में फेमस हो चुके हैं। ‘बिग बॉस मलयालम सीजन 7’ की विनर और एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के अच्छे दोस्त हैं। उनकी दोस्ती के बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें करीम अनुकुट्टी को गोमांस खाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये वीडियो एक शादी के रिसेप्शन का है, जिसमें दोनों शामिल हुए थे। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि करीम जबरन अपनी दोस्त अनुकुट्टी को Beef खाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, अनुमोल अनुकुट्टी इसके लिए मना कर देती हैं और कहती हैं कि वो डाइट पर हैं। इसके बाद शियास मजाक में एक्ट्रेस के पूछते हैं कि क्या वो बीजेपी सपोर्टर हैं।

वायरल वीडियो पर नेटिज़न्स कर रहे हैं कमेंट्स (Shiyas Kareem Anumol Anukutty Beef Viral Video)

शियास करीम और अनुमोल अनुकुट्टी का ये वीडियो वायरल हो गया है और नेटिजन्स करीम की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स ने वीडियो के आधार पर कहा है कि अनुमोल गोमांस खाती हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अपने दोस्तों को गोमांस परोसती और खाती हुई दिखाई दे रही थीं।

केरल में खाया जाता है गोमांस

एक नेटिजन ने ट्वीट किया, “वही लड़की गोमांस पकाकर अपने मुस्लिम दोस्तों को परोस रही है… आप उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “केरल में गोमांस राज्य प्रायोजित है, इसलिए इतना गुस्सा करने की जरूरत नहीं है। 70-80% हिंदू बिना किसी झिझक के गोमांस खाते हैं। मुझे लगता है कि हमें केरल के हिंदुओं के बारे में कम चिंता करनी चाहिए।”

दूसरे नेटिजन ने ट्वीट किया, “अगर वह इस तरह से उसे मजबूर कर रहा है और उसका मजाक उड़ा रहा है… तो… किसी को उसके खाने में सूअर का मांस डाल देना चाहिए… अपनी मर्जी से कुछ भी खाना व्यक्तिगत पसंद है। उसे जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।”

आपको बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक अनुमोल और शियास दोनों ने ही कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *