Nepal Rain Alert: भयंकर तबाही के बाद नेपाल में फिर बढ़ा खतरा! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Rain Alert: भयंकर तबाही के बाद नेपाल में फिर बढ़ा खतरा! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Heavy Rain Alert Latest Update: नेपाल अभी हालिया बाढ़ की तबाही से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है। कई इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है। इसी बीच मौसम (DHM) ने फिर चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर सिस्टम अब मजबूत हो रहा है। इसके असर से नेपाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सितंबर अंत तक भारी अलर्ट जारी किया है।

नेपाल में बारिश का खतरा

बता दें नेपाल के हाइड्रोलॉजी एंड मौसम विज्ञान विभाग यानी DHM ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है। यह धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक (Nepal Heavy Rain Alert) बरुण पौडेल के मुताबिक यह सिस्टम जल्द ही डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

इसका असर नेपाल के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। 24 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश (Nepal Heavy Rain Alert) हो सकती है। लुंबिनी, मधेश और कोशी में ज्यादा बारिश का अनुमान है। वहीं दक्षिणी मैदानी इलाकों और कोशी के आसपास के क्षेत्रों को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल यह सिस्टम साइक्लोन नहीं बना है। हालांकि अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर यह और मजबूत हो सकता है।

बाढ़ के जख्म अभी ताजा

नया अलर्ट (Nepal Heavy Rain Alert) ऐसे समय आया है, जब नेपाल पहले से बाढ़ की मार झेल रहा है। रसुवा-भोटे कोशी इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRRMA की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से जुड़े मामलों में 1,451 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 1,292 शव सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं 112 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। काठमांडू की फोरेंसिक लैब में DNA जांच चल रही है। अलग-अलग लैब में हजारों सैंपल पहुंचे हैं। भारत समेत कई देशों की विशेषज्ञ टीमें भी पहचान के काम में मदद कर रही हैं। भारत के 19 DNA विशेषज्ञ नेपाल पहुंचे हैं। चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और अमेरिका की टीमें भी मदद कर रही हैं। घर नहीं होने के कारण 1,215 लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *