नयी दिल्ली, 26 अगस्त की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
वि47 नेपाल तीसरी लीड बाढ़
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लोग लापता
काठमांडू, तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई वहीं 133 भारतीय नागरिक समेत करीब 500 लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्रादे148 उप्र नेपाल बाढ़ सतर्कता
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उप्र के महराजगंज और कुशीनगर जिलों में बढ़ाई गयी निगरानी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ पर चिंता जताई और महराजगंज तथा कुशीनगर के जिला प्रशासन को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
दि60 राहुल महाराष्ट्र परीक्षा
महाराष्ट्र में औषधि निरीक्षक भर्ती रद्द होना छात्रों की जीत, न्याय नहीं : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की औषधि निरीक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द किए जाने को छात्रों की जीत करार देते हुए बुधवार को कहा कि जब तक पेपर लीक कराने वालों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी लड़ाई अधूरी है।
दि74 दिल्ली एच1एन1 बैठक
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में एच1एन1 के 138 नए मामले सामने आए: स्वास्थ्य विभाग
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 138 मामलों की पुष्टि हुई है और सरकार ने सभी अस्पतालों को ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाने और आपातकालीन विभागों में वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों को तैनात करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
दि63 दिल्ली मुख्यमंत्री लीड लक्ष्मी योजना
दिल्ली सरकार ने 4000 से ज्यादा महिलाओं को बांटे लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र
नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत चार हजार से ज्यादा महिलाओं को बुधवार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
प्रादे77 उप्र आदित्यनाथ मातृशक्ति लीड यात्रा
उप्र: स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: आदित्यनाथ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी।
प्रादे122 महाराष्ट्र फडणवीस डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती, साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत संपर्क करें: फडणवीस
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज नहीं होती और पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति से लोगों को घबराना नहीं चाहिए।
प्रादे160 हरियाणा गुरुग्राम इंद्रजीत
राव इंद्रजीत मुख्यमंत्री सैनी से मिले,गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ठोस फैसले लेने को कहा
चंडीगढ़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और कहा कि गुरुग्राम में भारी मानसूनी बारिश के दौरान जलभराव की “पुरानी” समस्या से निपटने के लिए “ठोस फैसले” लेने होंगे।
दि25 भाजपा कांग्रेस पितृसत्ता
राहुल गांधी केवल ‘मीम्स और रील्स’ तक सिमटकर रह गए हैं: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ संबंधी बयान के लिए बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को ‘मीम और रील’ तक सीमित कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े उनके रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए।
दि39 न्यायालय न्यायाधीश सीजेआई पत्र
न्यायमूर्ति मेहता का सीजेआई को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पत्र
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा पर अदालत में गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं और मामलों को चुनिंदा रूप से सूचीबद्ध किए जाने के आरोप लगाए हैं।
वि33 पाकिस्तान तीसरी लीड आग
पाकिस्तान के एक अस्पताल में आग लगने से 14 शिशुओं की मौत : प्रशासन
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक प्रमुख अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। संबंधित प्रशासन ने यह जानकारी दी।
अर्थ50 चीनी कीमत
खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर
नयी दिल्ली, त्योहारी मौसम की मांग बढ़ने के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गईं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
खेल24 खेल भारत समापन
श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन
कोलंबो, श्रीलंका ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली।

