ना करीना, ना करिश्मा, कपूर खानदान की इस बेटी की एक्टिंग के मुरीद हुए आमिर खान, 45 की उम्र में रिद्धिमा का डेब्यू

ना करीना, ना करिश्मा, कपूर खानदान की इस बेटी की एक्टिंग के मुरीद हुए आमिर खान, 45 की उम्र में रिद्धिमा का डेब्यू

Aamir Khan On Riddhima Kapoor Debut: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने हाल ही में कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म देखी। लंबे समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखने वाली रिद्धिमा कपूर साहनी अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘दादी की शादी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है।

फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान (Aamir Khan On Riddhima Kapoor Debut)

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आमिर खान के बयान ने खींच लिया। फिल्म देखने के बाद आमिर मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने रिद्धिमा की एक्टिंग की खुलकर तारीफ कर डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये तक कह दिया कि रिद्धिमा ने अपने भाई रणबीर कपूर से भी बेहतर काम किया है। आमिर का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कपूर परिवार की तीसरी बेटी बनीं अभिनेत्री (Aamir Khan On Riddhima Kapoor Debut)

कपूर खानदान की बेटियां हमेशा से बॉलीवुड में खास पहचान रखती आई हैं। पहले करिश्मा कपूर और फिर करीना कपूर ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। अब रिद्धिमा कपूर साहनी भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। हालांकि खास बात ये है कि जहां करिश्मा और करीना ने कम उम्र में फिल्मों में एंट्री ली थी, वहीं रिद्धिमा कपूर ने 40 की उम्र पार करने के बाद अभिनय की दुनिया चुनी है। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर आमिर खान के रिएक्शन वाले वीडियो को शेयर किया गया है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट बनी चर्चा का विषय

दादी की शादी एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सादिया खातिब भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रिद्धिमा की कास्टिंग पर पहले हंस पड़ी थीं नीतू कपूर

फिल्म के प्रमोशन के दौरान नीतू कपूर ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म मेकर्स ने पहली बार रिद्धिमा को फिल्म ऑफर करने की बात कही तो उन्हें लगा कि यह मजाक है। बाद में जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में बात की तो रिद्धिमा भी पहले हंसने लगीं, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।

भाई रणबीर ने दी थी खास सलाह

रिद्धिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने रणबीर कपूर से बातचीत की थी। रणबीर ने उन्हें सलाह दी थी कि कैमरे के सामने अभिनय करने की कोशिश मत करो, बल्कि किरदार को महसूस करो। रिद्धिमा ने कहा कि भाई की यही बात उनके बहुत काम आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *