नीट छात्रा ने जहानाबाद की दुकान से 26 दिसंबर को खरीदी थी एंटी डिप्रेशन की गोली

नीट छात्रा ने जहानाबाद की दुकान से 26 दिसंबर को खरीदी थी एंटी डिप्रेशन की गोली

मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी को एक अहम साक्ष्य मिल गया है। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि उसने नींद की गोली जहानाबाद में 26 दिसंबर को खरीदी और उसे लेकर 5 जनवरी को पटना आ गई। एसआईटी उस दवा के बैच नंबर की मदद से जहानाबाद स्थित दवा दुकान तक पहुंच गई। उसने एंटी डिप्रशेन की गोली छह पत्ता खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार, यह बात उसके परिजनों को भी पता है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी उसके परिजनों से भी पूछताछ करेगी। 26 दिसंबर को छात्रा पटना से जहानाबाद गई थी। उसे लेने के लिए उसके पिता, मां और अन्य परिजन पटना आए थे। किराए की स्कॉर्पियो से सभी पटना से जहानाबाद 26 दिसंबर को गए थे। वह अकेले पटना लौटी और हॉस्टल चली गई। अबतक की जांच में एसआईटी को पटना में उसके साथ दुष्कर्म होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। एसआईटी एम्स के सेकंड ओपिनियन और पटना एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जहानाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें बुधवार को जहानाबाद स्थि​त छात्रा के गांव पहुंचीं। एक महिला डीएसपी की अगुवाई में टीम ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की और वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। एसआईटी की दूसरी टीम में परसा बाजार की थानाध्यक्ष मोनिका रानी और जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। हिरासत में लिया गया युवक चालक है। एसआईटी जहानाबाद के नगर थाने भी पहुंची और कुछ देर वहां रुकने के बाद टेहटा-मखदुमपुर की ओर रवाना हो गई। एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी जांच के बाबत अभी कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। मामला गरमाने की वजह से पुलिस ठोस नतीजे पर पहुंचने के बाद ही कोई बात करना चाह रही है, ताकि किरकिरी न हो। मोबाइल भेजा गया एफएसएल छात्रा के मोबाइल को एसआईटी ने एफएसएल भेज दिया है। मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए गए हैं। पुलिस चाह रही है कि उसके मोबाइल के सारे डाटा वापस आ जाएं ताकि पूरी हकीकत का पता चल जाए कि मौत से पहले गूगल पर कौन-कौन सी दवा के लिए सर्च किया गया था। किस-किस से उसने बात की? 26 दिसंबर से पहले और उसके बाद 5 जनवरी तक उसके मोबाइल में क्या-क्या डाटा डिलीट कर दिया गया? डाटा डिलीट करने का क्या मकसद था। मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी को एक अहम साक्ष्य मिल गया है। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि उसने नींद की गोली जहानाबाद में 26 दिसंबर को खरीदी और उसे लेकर 5 जनवरी को पटना आ गई। एसआईटी उस दवा के बैच नंबर की मदद से जहानाबाद स्थित दवा दुकान तक पहुंच गई। उसने एंटी डिप्रशेन की गोली छह पत्ता खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार, यह बात उसके परिजनों को भी पता है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी उसके परिजनों से भी पूछताछ करेगी। 26 दिसंबर को छात्रा पटना से जहानाबाद गई थी। उसे लेने के लिए उसके पिता, मां और अन्य परिजन पटना आए थे। किराए की स्कॉर्पियो से सभी पटना से जहानाबाद 26 दिसंबर को गए थे। वह अकेले पटना लौटी और हॉस्टल चली गई। अबतक की जांच में एसआईटी को पटना में उसके साथ दुष्कर्म होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। एसआईटी एम्स के सेकंड ओपिनियन और पटना एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जहानाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें बुधवार को जहानाबाद स्थि​त छात्रा के गांव पहुंचीं। एक महिला डीएसपी की अगुवाई में टीम ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की और वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। एसआईटी की दूसरी टीम में परसा बाजार की थानाध्यक्ष मोनिका रानी और जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। हिरासत में लिया गया युवक चालक है। एसआईटी जहानाबाद के नगर थाने भी पहुंची और कुछ देर वहां रुकने के बाद टेहटा-मखदुमपुर की ओर रवाना हो गई। एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी जांच के बाबत अभी कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। मामला गरमाने की वजह से पुलिस ठोस नतीजे पर पहुंचने के बाद ही कोई बात करना चाह रही है, ताकि किरकिरी न हो। मोबाइल भेजा गया एफएसएल छात्रा के मोबाइल को एसआईटी ने एफएसएल भेज दिया है। मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए गए हैं। पुलिस चाह रही है कि उसके मोबाइल के सारे डाटा वापस आ जाएं ताकि पूरी हकीकत का पता चल जाए कि मौत से पहले गूगल पर कौन-कौन सी दवा के लिए सर्च किया गया था। किस-किस से उसने बात की? 26 दिसंबर से पहले और उसके बाद 5 जनवरी तक उसके मोबाइल में क्या-क्या डाटा डिलीट कर दिया गया? डाटा डिलीट करने का क्या मकसद था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *