बिहार में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा सामान्य:न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, दिन में धूप निकलने से ठंड से मिलेगी राहत

बिहार में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा सामान्य:न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, दिन में धूप निकलने से ठंड से मिलेगी राहत

बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। दिन में धूप निकल रही है, जिससे ठंड काम महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन में लगातार धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड या घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में ठंड से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय नहीं है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत और बिहार में ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या कहीं-कहीं हल्की बारिश होती है। फिलहाल, इस समय ऐसे किसी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण वातावरण सामान्य बना हुआ है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि दिन में धूप निकल रही है, जिससे ठंड कम महसूस की जा रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से थोड़ी और राहत मिलेगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम ठंड महसूस होगी। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। दिन में धूप निकल रही है, जिससे ठंड काम महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन में लगातार धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड या घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में ठंड से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय नहीं है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत और बिहार में ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या कहीं-कहीं हल्की बारिश होती है। फिलहाल, इस समय ऐसे किसी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण वातावरण सामान्य बना हुआ है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि दिन में धूप निकल रही है, जिससे ठंड कम महसूस की जा रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से थोड़ी और राहत मिलेगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम ठंड महसूस होगी। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *