Neeraj Chopra ने 28 अगस्त को जीता था स्वर्ण, Budapest में रचा था नया इतिहास

Neeraj Chopra ने 28 अगस्त को जीता था स्वर्ण, Budapest में रचा था नया इतिहास

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने 28 अगस्त 2023 को इतिहास रचा और बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। नीरज ने पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। तोक्यो में 2021 ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा पहले भारतीय बने और उन्होंने 2022 में यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

इस प्रकार एक ही समय पर ओलंपिक और विश्व खिताब जीतने वाले वह तीसरे भालाफेंक खिलाड़ी बन गए। अब चोपड़ा के नाम खेल के सारे खिताब हो गए हैं। उन्होंने एशियाई खेल (2018), राष्ट्रमंडल खेल (2018) स्वर्ण के अलावा चार डायमंड लीग खिताब और 2022 में डायमंड लीग चैम्पियन ट्रॉफी जीती।

वह 2016 में जूनियर विश्व चैम्पियन रहे और 2017 में एशियाई चैम्पियनशिप खिताब जीता। 28 अगस्त 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी लेबनान में लगभग पांच दशक बाद संयुक्त राष्ट्र शांति सेना को समाप्त करने का निर्णय लिया। ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (यूएनआईएफआईएल) का गठन 1978 में इजराइल के आक्रमण के बाद किया गया था।

उसका उद्देश्य दक्षिणी लेबनान से इजराइली सैनिकों की वापसी की निगरानी करना था और 2006 में इज़राइल तथा उग्रवादी समूह हिज़्बुल्ला के बीच एक महीने तक चले युद्ध के बाद इसके मिशन का विस्तार किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया। 1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन। 1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की। 1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत। 1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया। 1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित।

1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं। 1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1993 : पश्चिमी चीन के किंघाई में एक बांध टूटने से भीषण तबाही मची, जिसमें 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 1997 : अल्जीरिया के रैस में सशस्त्र इस्लामी समूहों ने देश के सबसे खूनी नरसंहारों में से एक को अंजाम दिया गया जिसमें आधिकारिक तौर पर 98 और अनौपचारिक रूप से 300 से अधिक ग्रामीण मारे गए थे। 2003 : ब्रिटेन के दक्षिण लंदन में भारी बिजली संकट (ब्लैकआउट) हुआ, जिससे लगभग पांच लाख लोगों की बिजली आपूर्ति और लंदन का अंडरग्राउंड रेल नेटवर्क प्रभावित हुआ।

2006 : इराक के दीवानिया में पाइपलाइन विस्फोट में 36 लोग मारे गए। 2013 : इराक में सिलसिलेवार धमाकों में 65 से अधिक लोगों की मौत। ये हमले मुख्य रूप से राजधानी बगदाद के शिया बहुल इलाकों को निशाना बनाकर किए गए थे।

2015 : मणिपुर के चंदेल जिले का जौमोल गांव भूस्खलन होने से मलबे में दबा, 20 से अधिक लोग मारे गए। 2021 : बांग्लादेश में मालवाहक नौका से टकरा कर यात्री नाव डूबी, 22 की मौत
2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2019 : पूर्वी मेक्सिको के एक क्लब ‘मेक्सिको बार’ पर बंदूकधारियों ने गैसोलीन बम फेंक कर उसे आग लगा दी, 25 लोगों की मौत।

2021 : बांग्लादेश में दो नौकाओं की टक्कर में यात्री नाव डूबी, 22 की मौत। 2022 : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिंसक झड़पों में 30 लोगों की मौत। 2023 : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2025 : 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी लेबनान में लगभग पांच दशक बाद संयुक्त राष्ट्र शांति सेना को समाप्त करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *