Nayab Saini को काला झंडा दिखाने के बाद दो Congress नेता लापता, गुरुग्राम में प्रदर्शन

Nayab Saini को काला झंडा दिखाने के बाद दो Congress नेता लापता, गुरुग्राम में प्रदर्शन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को यहां काला झंडा दिखाने वाले कांग्रेस के दो जिला अध्यक्षों के लापता होने के बाद सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त शिवास कबीराज को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन राव और पंकज डावर (शहरी) कथित तौर पर पिछले चार दिनों से लापता हैं।

दोनों ने 21 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाए थे और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। राव नरेंद्र सिंह ने पुलिस से दोनों नेताओं के गायब होने को लेकर सवाल किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों एक मामले में आरोपी हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने ऐसा क्या अपराध किया था कि उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई? उन युवकों को पकड़ा गया और बेरहमी से पीटा गया। हम मांग करते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए और उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिन्होंने युवकों के साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा, अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कांग्रेस पूरे हरियाणा में विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *