Navratri Home Decoration: नवरात्रि के तीसरे दिन घर सजाने के लिए अपनाएं रेड थीम, लाल फूलों और चुनरी से मिलेगा खूबसूरत लुक 

Navratri Home Decoration: नवरात्रि के तीसरे दिन घर सजाने के लिए अपनाएं रेड थीम, लाल फूलों और चुनरी से मिलेगा खूबसूरत लुक 

Red Theme Navratri Decoration Ideas: नवरात्रि में घर और मंदिर को सजाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई मंदिर को फूलों से सजाता है, तो कोई घर के दरवाजे और लिविंग रूम में सजावट करके त्योहार का माहौल बनाता है। अगर आप नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए घर को लाल रंग की थीम में सजाना चाहती हैं, तो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी घर को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं रेड थीम से जुड़े कुछ आसान Navratri Decoration Ideas, जिनसे आइडिया लेकर आप अपने घर को सजा सकती हैं।

लाल चुनरी और फूलों से सजाएं मंदिर

नवरात्रि के तीसरे दिन रेड थीम में मंदिर सजाने के लिए लाल रंग की चुनरी और फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों को माता रानी की मूर्ति के आसपास सजाएं और लाल या पीले फूलों की माला से मंदिर को सजाएं। इसके अलावा, मंदिर की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर पीछे लाल चुनरी का बैकड्रॉप बनाएं, जिससे मंदिर को मंडप जैसा खूबसूरत लुक मिल सके।

दरवाजे पर लगाएं फूलों का तोरण

रेड थीम में घर को सजाने के लिए मुख्य दरवाजे से शुरुआत कर सकती हैं। दरवाजे पर लाल और पीले फूलों का तोरण लगाएं, इससे घर को खूबसूरत फेस्टिव लुक मिलेगा। अगर आप बाजार से तोरण नहीं खरीदना चाहती हैं, तो घर में मौजूद लाल फूलों और आम के पत्तों की मदद से इसे खुद भी तैयार कर सकती हैं।

डेकोर आइटम से बदलें लिविंग रूम का लुक

रेड थीम के लिए पूरे घर का फर्नीचर या पर्दे बदलने की जरूरत नहीं है। लिविंग रूम में लाल रंग के कुशन कवर, सोफे पर एक सुंदर लाल थ्रो या टेबल पर फूलों से भरा बाउल रखकर भी फेस्टिव लुक बनाया जा सकता है। अगर आपके घर में पहले से गोल्डन या क्रीम रंग की सजावटी चीजें हैं, तो उन्हें लाल रंग के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कमरे में रंगों का अच्छा मेल बनेगा और सजावट भी ज्यादा भरी-भरी नहीं लगेगी। 

लाल और पीले फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली

नवरात्रि में रंगोली घर की सजावट को खास बना सकती है। इसके लिए लाल और पीले रंग के पाउडर या फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। अगर आपको बड़ी रंगोली बनाना नहीं आता, तो छोटे गोल डिजाइन से शुरुआत कर सकती हैं। रंगोली को घर के मुख्य दरवाजे या पूजा घर के पास बनाएं, जहां वह आसानी से दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *