Navratri-Dussehra Long Weekend: नवरात्रि और दशहरे के लिए बंगाल ही नहीं, ये जगहें भी हैं बेस्ट 

Navratri-Dussehra Long Weekend: नवरात्रि और दशहरे के लिए बंगाल ही नहीं, ये जगहें भी हैं बेस्ट 

Durga Puja 2026: देश के अलग-अलग राज्यों में दशहरा और नवरात्रि अपने खास अंदाज में मनाए जाते हैं। कहीं दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल देखने को मिलते हैं, तो कहीं गरबा, रामलीला और रावण दहन देखने के लिए होते हैं। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप सोमवार, 19 अक्टूबर की छुट्टी लेते हैं, तो शनिवार, 17 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक चार दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है। इस दौरान आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस मौके पर अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

बेटी के लिए नवसंकल्प गाइड: नवरात्रि विशेष में पढ़िए बेटी के भविष्य से जुड़े नौ संकल्प…

Kolkata में देखें Durga Puja के भव्य पंडाल

अगर आप नवरात्रि के दौरान घूमने के साथ कला और संस्कृति का अनुभव लेना चाहते हैं, तो कोलकाता जा सकते हैं। यहां दुर्गा पूजा के दौरान बड़े-बड़े पंडाल सजाए जाते हैं। इनकी सजावट और थीम हर साल लोगों का ध्यान खींचती हैं। इन्हें देखने के लिए रात के समय बड़ी संख्या में लोग पंडाल घूमने पहुंचते हैं। कोलकाता में आप कुम्हारटोली (Kumartuli) जा सकते हैं, जिसे कुमारटुली या कुमोरतुली भी कहा जाता है। यहां कारीगर मां दुर्गा की मिट्टी की मूर्तियां तैयार करते हैं। इसके अलावा सोवाबाजार राजबाड़ी (Sovabazar Rajbari) जैसे पुराने पारंपरिक पूजा स्थलों को भी देख सकते हैं। यहां घूमने के साथ आप काठी रोल, पुचका और दूसरी स्थानीय डिशेज का स्वाद भी ले सकते हैं।

Ahmedabad और Vadodara में करें Garba का अनुभव

नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया खेलने का शौक है, तो गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इन शहरों में नवरात्रि की रातों में कई जगह गरबा और डांडिया के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर गाने की धुन पर गरबा करते हैं। अगर आप 2026 में अहमदाबाद के वाइब्रेंट नवरात्रि फेस्टिवल (Vibrant Navratri Festival) में शामिल होना चाहते हैं, तो जाने से पहले आयोजन की तारीख, टिकट और जगह की जानकारी आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें। गरबा के बाद आप स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं।

Mysuru में देखें शाही Dussehra Celebration

कर्नाटक का मैसूर शहर अपने शाही दशहरा उत्सव के लिए जाना जाता है। यहां मैसूर पैलेस को हजारों रोशनी से सजाया जाता है और उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। दशहरे के मौके पर निकलने वाली जंबू सवारी (Jumboo Savari) इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण है।

Delhi में देखें Ramlila और Ravan Dahan

अगर आप दशहरे के मौके पर रामलीला और रावण दहन देखना चाहते हैं, तो दिल्ली जा सकते हैं। यहां अलग-अलग जगहों पर रामलीला का मंचन होता है और दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं। रामलीला मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर होने वाले आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

Varanasi में लें Ganga Aarti और Ramlila का अनुभव

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशहरा और नवरात्रि के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिलता है। यहां गंगा घाटों पर होने वाली आरती और रामलीला के आयोजन लोगों को मुख्य केंद्र हैं।

Kota में देखें भव्य Ravan Dahan

राजस्थान में दशहरा मनाने के लिए कोटा भी एक अच्छा विकल्प है। यहां दशहरा मेले और रावण दहन के आयोजन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। यहां आपको मेले में झूले, खाने-पीने की दुकानें और दूसरी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं।

Kullu में देखें यूनीक Dussehra Festival

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में मनाया जाने वाला कुल्लू दशहरा अपनी अलग परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां दशहरे के दिन से उत्सव की शुरुआत होती है, जबकि देश के कई हिस्सों में इसी दिन दशहरा उत्सव का समापन होता है। ऐसे में अगर आप पहाड़ों में घूमने के साथ स्थानीय संस्कृति को जानना चाहते हैं, तो कुल्लू जा सकते हैं।

नोट: ट्रिप प्लान करने से पहले छुट्टियों की तारीख और संबंधित शहरों में त्योहारों के आयोजनों से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *