Nasal Fracture: चोट लगने के बाद नाक में सूजन या टेढ़ापन, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकती है नाक की हड्डी फ्रैक्चर

Nasal Fracture: चोट लगने के बाद नाक में सूजन या टेढ़ापन, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकती है नाक की हड्डी फ्रैक्चर

Nasal Fracture Cause: खेलते समय, भाग-दौड़ में या किसी एक्सीडेंट में कई बार चेहरे पर जोर से चोट लग जाती है। अक्सर लोग नाक पर लगी चोट को मामूली समझकर छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि दर्द अपने आप ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के मुताबिक, अगर चोट के बाद नाक से लगातार खून बह रहा हो, बहुत ज्यादा सूजन आ गई हो या नाक का शेप बदला हुआ यानी टेढ़ा दिख रहा हो, तो यह नाक की हड्डी टूटने (नाक का फ्रैक्चर) का साफ इशारा हो सकता है। नाक हमारे चेहरे का बहुत नाजुक हिस्सा है। अगर इसका सही टाइम पर इलाज न कराया जाए, तो आगे चलकर सांस लेने में परेशानी हो सकती है और चेहरे की बनावट भी बिगड़ सकती है। इसलिए इसके लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि नेजल फ्रैक्चर क्या होता है और सके कारण क्या-क्या हैं?

नाक की हड्डी टूटने की वजह क्या होती है

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, क्रिकेट, फुटबॉल या बास्केटबॉल खेलते समय अचानक गेंद लग जाना या किसी दूसरे खिलाड़ी से टकरा जाना इसका बड़ा कारण है। बाइक से गिर जाने या कार के अचानक रुकने पर चेहरा आगे टकराने से नाक पर सीधा असर पड़ता है और हड्डी टूट सकती है। किसी से हाथापाई हो जाने पर या घर में अचानक फिसलकर मुंह के बल गिरने से भी यह समस्या हो सकती है।

नेजल फ्रैक्चर के लक्षण कैसे पहचानें

  • चोट लगते ही नाक से तेजी से खून आना सबसे पहला लक्षण होता है।
  • चोट वाली जगह पर तेजी से सूजन आना, छूने पर तीव्र दर्द होना।
  • नाक का टेढ़ापन या नाक पहले जैसी सीधी न रहकर एक तरफ झुक गई है।
  • सांस लेने में भारी परेशानी।
  • एक या दोनों नथुनों का बंद होना।

नाक टूटने पर तुरंत क्या सावधानी बरतें

  • सूजन और दर्द को रोकने के लिए तुरंत सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक पर हल्के-हल्के लगाएं।
  • नाक को खुद सीधा करने की कोशिश न करें।
  • ब्लीडिंग रोकने के लिए अपने सिर को थोड़ा ऊंचा रखें और आगे की तरफ हल्का सा झुकें ताकि खून गले में न जाए।
  • घरेलू नुस्खों के भरोसे न रहकर तुरंत किसी अच्छे सर्जन या ईएनटी स्पेशलिस्ट को दिखाएं।

डॉक्टर इसकी जांच और इलाज कैसे करते हैं?

डॉक्टर आपकी नाक की बाहरी बनावट और नेसल पैसेज की विशेष उपकरणों से बारीकी से जांच करते हैं। हड्डी के फ्रैक्चर की सटीक स्थिति और उसकी गंभीरता का पता लगाने के लिए इमेजिंग टेस्ट किए जाते हैं। यदि हड्डी ज्यादा नहीं खिसकी है तो दवाइयों और ब्रेस से काम चल जाता है, लेकिन गंभीर मामलों में हड्डी को दोबारा सेट करने के लिए छोटी सी सर्जरी की आवश्यकता होती है।

ऊपर दी गयी जानकारी के बाद मेरी अपनी सलाह यही है कि चेहरे या नाक की चोट को कभी भी हल्का नहीं आंकना चाहिए। अगर समय पर नाक की हड्डी का इलाज न हो, तो नाक हमेशा के लिए टेढ़ी रह सकती है और सांस की बीमारी हो सकती है। इसलिए कोई भी रिस्क न लें, चोट लगते ही सही डॉक्टर से सलाह लें ताकि आप बाद की बड़ी परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *