एक्शन सीन के दौरान गिरे नंदमुरी बालकृष्ण, घुटने में लगी चोट, फैंस की बढ़ी टेंशन

एक्शन सीन के दौरान गिरे नंदमुरी बालकृष्ण, घुटने में लगी चोट, फैंस की बढ़ी टेंशन

Balakrishna Accident: टॉलीवुड के फेमस एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘NBK111’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। ये हादसा आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के काकीनाडा पोर्ट पर हुआ, जहां फिल्म का एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा था। बता दें, इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई और एक्टर को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

एक्टर बालकृष्ण को फाइट सीन के दौरान लगी चोट

साउथ एक्टर बालकृष्ण एक अहम फाइट सीन की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें एक्टर मांचू मनोज भी शामिल थे। स्टंट के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वो फिसलकर गिर पड़े। इस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। सेट पर मौजूद डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी और पूरी यूनिट ने तुरंत शूटिंग रोककर उन्हें प्राथमिक इलाज दिलाया।

इसके बाद एक्टर को जांच के लिए काकीनाडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बता दें, डॉक्टरों ने जरूरी मेडिकल स्कैन करने के बाद बताया कि चोट गंभीर नहीं है। हालांकि, उन्होंने पूरी तरह ठीक होने के लिए कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। मेडिकल टीम की सलाह के बाद ही बालकृष्ण दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। हादसे की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और राहत की बात ये रही कि डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताया है, जिससे उनके चाहने वालों ने भी राहत की सांस ली।

एक्टर जोखिम भरे सीन्स को बिना स्टंट डबल के फिल्माते हैं

दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण अपने दमदार एक्शन और अधिकांश स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि कई बार वो जोखिम भरे सीन्स को बिना स्टंट डबल के फिल्माना पसंद करते हैं। इस समर्पण के कारण उन्हें दर्शकों से लगातार सराहना मिलती रही है।

फिल्म ‘NBK111’ में बालकृष्ण एक बार फिर डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी के साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में साथ नजर आ चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि नई फिल्म मुंबई की बैकग्राउंड पर बेस्ड एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें बालकृष्ण गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल उनकी को-स्टार हैं, जबकि मांचू मनोज भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल निर्माता बालकृष्ण के पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद काकीनाडा में रुकी शूटिंग दोबारा शुरू किए जाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *