अभिनेता नाना पाटेकर की मौत खून का थक्का जमने से दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर रविवार को कहा कि अभिनेता को खून का थक्का जमने के कारण दिल का दौरा पड़ा।
उन्होंने कहा कि इस थक्के ने हृदय की बाईं मुख्य धमनी को बंद कर दिया, जो हृदय के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बताते हुए कहा गया है, “धमनियों में वसा जमने से कोरोनरी धमनी में रुकावट के कारण बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में खून का थक्का जम गया, जिससे अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।”
पाटेकर (75) ने ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ समेत अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई थी।
उन्हें आठ अक्टूबर की सुबह पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

