Muzaffarpur Crime: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार

Muzaffarpur Crime: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार देर शाम जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में हुई।

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-दो) अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को एक नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत मिली। शिकायत के अनुसार जब लड़की अपनी दादी की एक रिश्तेदार से फोन पर बात कराने के बाद घर लौट रही थी तभी आरोपी ने सुनसान रास्ते पर उसका पीछा किया, हाथ पकड़ लिया और उसे कथित तौर पर झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ज्ञानी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *